फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो: इस शनिवार मचेगा जमकर धमाल, शो में शामिल होंगे गुलशन ग्रोवर और जिमी शेरगिल

Thu, 03 Feb 2022 03:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार दो वेब शो रॉकेट बॉयज और योर ऑनर सीजन 2 के कलाकार शो में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जिसका प्रोमो शेयर किया गया है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द कपिल शर्मा शो' टीवी जगत का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। इस शो में टीवी और फिल्म जगत के मेहमान शामिल होते हैं और होस्ट कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती करते हैं। इस शनिवार शो में खूब धमाल मचने वाला है क्योंकि कपिल शर्मा के साथ मंच पर गेस्ट के तौर पर गुलशन ग्रोवर और जिमी शेरगिल होंगे। दरअसल, इस बार शो में दो वेब शो रॉकेट बॉयज और योर ऑनर सीजन 2 के कलाकार अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।जिसका प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि रॉकेट बॉयज अभिनेता जिम सर्भ, इश्वाक सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, रजित कपूर और दिब्येंदु भट्टाचार्य शो में आते हैं और उनका जमकर स्वागत होता है। इसी के साथ शो में योर ऑनर 2 के अभिनेता जिमी शेरगिल, माही गिल, गुलशन ग्रोवर और मीता वशिष्ठ भी पहुंचती हैं।

विज्ञापन




गुलशन ग्रोवर से बात करते हुए शो के होस्ट कपिल कहते हैं कि उन्हें योक ऑनर 2 में पहली बार माही गिल 'आधिकारिक साथी' के रूप में मिली हैं अन्यथा वह आमतौर पर फिल्मों में लोगों का अपहरण करते हुए ही दिखते हैं। यह सुनकर सब हंसने लगते हैं। कपिल कहते हैं कि माही को भी हमेशा फिल्मों और शो में शराबी, गुंडे बदमाश मिलते हैं और इस बार भी आपको गुलशन ग्रोवर पार्टनर मिले हैं। यह सुनते ही गुलशन ग्रोवर कहते हैं कि आपने मुझे परोक्ष रूप से 'शराबी और गुंडा' कहा। प्रोमो में सभी शो में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें