फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में पड़ा कपिल का कॉमेडी शो

Thu, 09 Jan 2014 12:59 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कईयों के चेहरे पर खिलखिलाहट लाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने महिलाओं का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने ऐसी बात कर दी है जिससे महिलाओं के सुर उनके खिलाफ हो गए हैं।
विज्ञापन


कपिल की इस गुस्ताखी का कई महिला संगठनों ने विरोध किया है और कपिल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। दरअसल कपिल ने अपने शो की एक एपीसोड में गर्भवती महिला का मजाक उड़ाया था।

ये एपीसोड प्रसारित होते ही इस बात की आलोचना शुरु हो गई। महिलाओं को ये बात जरा भी पसंद नहीं आई। बुद्विजीवियों व महिला संगठनों ने मामले को लेकर कपिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि एक सुपरहिट शो में महिलाओं की गरिमा के खिलाफ की गई कोई भी बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब कपिल को माफी मांगनी ही होगी नहीं तो उनके शो पर संकट के बादल भी मंडरा सकते हैं।
विज्ञापन


अगर महिलाओं का रोष ज्यादा बढ़ा तो कपिल को भी उसी तरह उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है जैसे 'बिग बॉस' में वापसी पर अरमान कोहली को करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें