कॉमेडी से दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कथित तौर पर वह डिप्रेशन के शिकार हो गये हैं। उनको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। पिछले कुछ दिनों से कपिल गायब हैं। उनका कुछ अता-पता नहीं है। कपिल के स्पोक्सपर्सन ने अमरउजाला को बताया था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ घूमने निकले हुए हैं, लेकिन अब खबर है कि वह कहीं घूमने नहीं बल्कि किसी रिहैब में अपना इलाज करा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
kapil sharma
पिछले काफी समय से कभी लव लाइफ तो कभी अपने एटिट्यूड के चलते और फिर शो के बंद होने को लेकर कपिल लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। कपिल की मानसिक हालत और शराब के नशे में गाली गलौज के कई किस्से सामने आए हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Kapil Sharma
हाल ही में एक वेबसाइट के एडिटर विकी लालवानी के साथ भी शराब के नशे में कपिल का अभद्र भाषा में बात करने का ऑडियो सामने आया था। जिसके बाद कपिल ने विकी लालवानी और अपनी एक्स मैनेजर नीति और प्रीति पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
कपिल द्वारा आरोप लगाने के बाद नीति ने ट्विटर पर अपनी सफाई देते हुए कपिल की खराब मानसिक हालत और उनके नशे की आदत का जिक्र किया था। इसके बाद से कपिल न तो सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे और न ही कहीं और। उनकी टीम का कहना है कि वह छुट्टियों के लिए बाहर गए हैं। रिपोर्टस की मानें तो कपिल मुंबई से बाहर किसी रिहैब सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं, हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।