टीवी सीरियल 'महाकाली' के दो एक्टर्स, गगन कंग और अरजीत लावनिया की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। दोनों का एक्सीडेंट मुंबई-अहमादाबाद हाईवे पर हुआ। उनकी मौत पर महाकाली के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी और कनिष्का सोनी ने दुख जताया है।
बता दें कि कनिष्का ने गगन के साथ सीरियल हनुमान में काम किया था। कनिष्का ने इंडिया विकी मीडिया के साथ बात करते हुए गगन के साथ बिताए अपने अनुभव शेयर किए। वो कहती हैं कि गगन और मैने काफी समय साथ बिताया है। वो काफी बुद्धिमान व्यक्ति थे।
गगन और अरजीत लावनिया पिछले कुछ दिनों से उमरगांव में शूटिंग कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों होटल माउंटेन के पास से टीवी शो महाकाली की शूटिंग से वापस मुंबई लौट रहे थे।
पढ़ें- टीवी सीरियल 'महाकाली' के दो एक्टर्स की रोड एक्सीडेंट में मौत
कार को गगन ही ड्राइव कर रहे थे। कहा जा रहा है कि ये हादसा कंटेनर से भिड़ने के कारण हुआ है। सीरियल 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' कलर्स चैनल पर आता है। इस शो में गगन देवराज इंद्र और अरजीत लावनिया नंदी की भूमिका में नजर आते हैं।
शो में उनकी को-एक्टर निकिता शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है। 'अभी कुछ घंटे पहले हम साथ में शूट कर रहे थे और फिर ये खबर आ गई। गगन की मां की सेहत खराब चल रही है, भगवान उन्हें इससे उबरने का हौसला दे।'