फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांची सिंह ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल को कहा अलविदा

Sat, 05 Aug 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
कांची सिंह
विज्ञापन
एक्ट्रेस कांची सिंह ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है सीरियल को अलविदा कह दिया है। कांची शो में रश्मि सिंघानिया की बेटी गायत्री का रोल निभा रही थीं।
विज्ञापन


पढ़ें: बहन के साथ 'ये हैं मोहब्बतें' की 'आलिया' ने डाली फोटो, तो लोगों ने कमेंट किया 'लेस्बियन'

कहा जा रहा है कि कांची शो में अपने रोल से खुश नहीं थीं। कांची ने भी इस खबर पर मुहर लगाते हुए कहा, 'हां मैंने शो छोड़ दिया है। मुझे उस रोल में कोई फ्यूचर नहीं दिख रहा था। मेरे कैरेक्टर को एकदम साइडलाइन कर दिया गया था। मैं शो के प्रोड्यूसर राजन शाही का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इस इंडस्ट्री में लॉन्च किया।' कांची ने आगे कहा कि वो अब केवल लीड रोल निभाना चाहती हैं और ऐसे ही सीरियल्स में काम करेंगी।

पढ़ें: जियो रे... 'बाहुबली 2' ने बॉक्स आफिस पर पूरे किए 100 दिन

कांची से पहले उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा ने बिग बॉस के लिए ये शो छोड़ा था। रोहन सीरियल में उनके भाई नक्श का रोल निभा रहे थे। शो की लीड एक्ट्रेस हीना खान भी काफी महीनें पहले शो छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें