फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सलमान को मिला इस सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका, पहले टीवी पर दिखेगा 'दम'

Fri, 13 Jul 2018 08:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन

सुपरस्टार कमल हासन और सलमान खान पहली बार पर्दे पर साथ दिखने जा रहे हैं। दोनों कलाकार रियलिटी टेलीविजन शो ‘दस का दम’ में साथ दिखाई देंगे। कमल अपनी आगामी फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ के प्रचार के लिए शो पर शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


दोनों कलाकारों की एक सामान्य बात यह है कि दोनों ‘बिग बॉस’ से जुड़े हैं, जहां सलमान इसके हिंदी संस्करण की मेजबानी कर रहे हैं, वहीं कमल इसके तमिल संस्करण की मेजबानी कर रहे हैं।

सलमान ने वर्ष 2013 में ‘विश्वरूपम’ की रिलीज के दौरान फिल्म का समर्थन किया था, जब पूरे भारत में फिल्म को लेकर विवाद था, तब उन्होंने और प्रशंसकों से यह फिल्म देखने की अपील की थी। वह फिल्म की विशेष स्क्रीन पर भी पहुंचे थे। अब एक बार फिर ‘दबंग’ अभिनेता सलमान के समर्थन में हैं। ‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी में की गई और तेलुगू में इसे डब किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें