फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: केबीसी के नए सीजन की जोरदार तरीके से चल रही शूटिंग, बिग बी बोले- दौड़ जारी है

Thu, 25 Jul 2024 09:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कल्कि 2898 एडी के बाद अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में अभिनेता ने शो के सेट से तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज पर लोगों ने टिप्पणी कर अपनी भावाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स- अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से नौजवानों को मात देते हैं। हाल ही में उन्हें कल्कि 2898 एडी में जबर्दस्त एक्शन सीन करते हुए देखा गया। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब अभिनेता ने हिट गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 16 की शूटिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

Pranitha Subhash: दूसरी बार मां बनने वाली हैं प्रणिता सुभाष, तस्वीर साझा कर लिखा- ये पैंट फिट नहीं होते हैं

बिग बी ने साझा कीं तस्वीरें
हाल ही में बिग बी ने शो के पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी उत्सुकता फैंस के साथ जाहिर की। एक मोनोक्रोम फोटो में अमिताभ को बांहें फैलाए हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “केबीसी के 16वें सीजन में वापसी।” वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह गलियारे में दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हां मैं वापस आ गया हूं। अभी भी रूटीन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दौड़ जारी है।” अभिनेता ने ये तस्वीरें अपने एक्स हैंडल से साझा की हैं।
विज्ञापन





लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
इन तस्वीरों पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो सर।" एक अन्य शख्स ने लिखा, "अमिताभ का प्रोफेशनलिज्म असाधारण है, कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर सकता।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने भी उन्हें नए सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Mukesh Rishi: पुरानी यादों में खोए मुकेश ऋषि, बोले- किसी को कैसे इज्जत देना है यह खुद सीखना पड़ता है

इस फिल्म में दिखेंगे अमिताभ
वर्क फ्रंट की बात करें तो कल्कि 2898 एडी में दर्शकों की वाहवाही बटोरने के बाद वह जल्द ही एक और  दक्षिण भारतीय फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम वेट्टैयन है। फिल्म में उनके साथ तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी हैं। इससे पहले दोनों फिल्म हम में साथ अभिनय कर चुके हैं।
R Madhavan: आर माधवन ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें