फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनी लीवर की डिजिटल मीडिया में बोहनी की तैयारी, सुखवंत कलसी के साथ मिलकर बनाएंगे सीरीज

Sun, 24 Nov 2019 11:44 AM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉनी लीवर की डिजिटल मीडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रणवीर सिंह की फिल्मों से जुड़े किरदारों पर एनीमेशन फिल्में या कॉमिक्स बनने के बाद अब बारी जॉनी लीवर की है। जॉनी लीवर की शख्सीयत पर मिस्टर बीन की तरह की एक थ्रीडी कॉमेडी सीरीज बनने जा रही है और ये जल्द ही डिजिटल मीडिया पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

 

कानपुर से मुंबई आकर सबसे पहले जी टीवी के शो जॉनी आला रे से जुड़ने वाले लेखक सुखवंत कलसी ने जॉनी लीवर पर ये सीरीज तैयार की है। 52 एपीसोड की इस सीरीज का हर एपीसोड 11 मिनट का होगा। सुखवंत कलसी इससे पहले राजू श्रीवास्तव शो, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लिख चुके हैं। लॉफ्टर चैलेंज के दौरान वह नवजोत सिंह सिद्धू की स्क्रिप्ट लिखा करते थे।

मलेशिया के फोर्थ डाइमेंशन स्टूडियो में एनीमेशन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कलसी का लिखा बच्चा का कॉमिक्स जूनियर जेम्स बॉन्ड काफी मशहूर रहा है। डिजनी चैनल पर प्रसारित हो रहे चाचा भतीजा शो के लेखक भी सुखवंत ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें