फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी के दखल से ये बड़ा शो भी टीआरपी में पिछड़ा, इस तारीख को होगा अंतिम एपिसोड का प्रसारण

Fri, 28 Feb 2020 09:08 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Beyhadh 2 - फोटो : Sony TV
विज्ञापन

डिजिटल की दुनिया टीवी के लिए तो काल बनकर सामने आई है। धीरे-धीरे एक एक करके टीवी के शो कई उसके मुंह में समाते चले जा रहे हैं। छोटे धारावाहिकों का तो समझ में आता है, लेकिन जब एक सबसे ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिक अगर टीआरपी की दौड़ में पिछड़ कर बंद हो जाए, तो यह सोचने वाली बात है। यही अनहोनी हुई है जेनिफर विंगेट और आशीष चौधरी के शो 'बेहद 2' के साथ। खबर है कि यह शो अपनी अंतिम सांसे ले रहा है, और गिरी हुई टीआरपी की वजह से इसके निर्माताओं ने इसे टीवी पर प्रसारित करने से मना कर दिया है। इसके अंतिम एपिसोड का प्रसारण टीवी पर अगले महीने की 13 तारीख को किया जाएगा। 

विज्ञापन

Jennifer Winget - फोटो : Social Media
लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट टीवी की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पहचान टीवी के धारावाहिक 'बेहद' से ही बनी है। और अब बेहद का ही ऐसा हश्र हो गया है, कि निर्माताओं को इसे बंद करना पड़ रहा है। पहले सीजन की तरह इस सीजन में जेनिफर अपने क्रूर स्वभाव को पर्दे पर उतारने में थोड़ी नाकाम दिखी हैं, जिसकी वजह से शो की तरफ लोगों की रुचि कम हो गई। टीवी में डिजिटल के दखल से भी यह शो बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। खबरों के मुताबिक इस शो को टीवी से ज्यादा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। इन्हीं हालात को देखते हुए निर्माताओं ने फैसला किया है, कि यह शो अब टीवी पर प्रसारित न करके सिर्फ डिजिटल पर प्रसारित किया जाएगा। एक तरह से देखा जाए तो शो के दर्शकों के लिए यह खबर थोड़ी परेशान करने वाली तो जरूर है। 
विज्ञापन

Aashish Chaudhary - फोटो : Social Media
इस सीजन की शुरुआत में जेनिफर विंगेट के साथ शिविन नारंग के तालमेल को दर्शक बहुत पसंद कर रहे थे। इस धारावाहिक में हिंदी सिनेमा के कलाकार आशीष चौधरी विलेन का किरदार निभा रहे हैं। बड़ी मात्रा में उनके प्रशंसक होने की वजह से शुरुआत में शो की टीआरपी काफी अच्छी थी, लेकिन यह ज्यादा न चल सकी, इसलिए यह शो टीवी से अपना स्थान छोड़ रहा है। 

रघुबीर यादव को कोर्ट ने भेजा समन, पत्नी ने लगाया है अवैध संबंध का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें