टेलीविजन अभिनेता जतिन सिंह जामवाल ने टीवी सीरियल 'चाशनी' में नकारात्मक किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। हाल ही में उन्होंने यह शो छोड़ा है। अब अभिनेता ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है कि उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें कॉफी पर बुलाया था और उनकी गोद में हाथ रखने के लिए कहा था।