फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग शुरू होते ही जसवीर कौर ने किया बड़ा धमाका, इस धारावाहिक में की एंट्री

Wed, 24 Jun 2020 05:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जसवीर कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

हिटलर दीदी, इश्क का रंग सफेद, ससुराल सिमर का जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी अभिनेत्री जसवीर कौर की एंट्री अब धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में होने वाली है। इस शो में वह अभिनेत्री गौरी टोंक की जगह लेंगी जो इस धारावाहिक में परमीत सिंह का किरदार निभा रही थीं।  इस धारावाहिक की शूटिंग लगभग तीन महीने के बाद बीते मंगलवार को ही शुरू हो चुकी है। इस शो के प्रशंसकों के लिए निर्माताओं की तरफ से यह पहला बदलाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जसवीर कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में मिले किरदार के बारे में जसवीर कौर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह शो एकदम अनोखा है और दर्शक भी इससे जुड़े हुए हैं। शो में हीर और विराट की जिंदगी के नए पहलू में मैं विराट की मां बनकर एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हूं। दर्शकों के लिए भी तीन साल बाद मेरा एक नया अवतार देखना नया अनुभव होगा। एक लंबे समय बाद यह इंडस्ट्री फिर से शुरू हुई है, ठीक वैसे ही मेरे लिए भी यह एक नई शुरुआत है। मैं अपने हिस्से की शूटिंग जल्द शुरू करूंगी। मुझे भरोसा है कि दर्शक परमीत के किरदार को खूब प्यार देंगे।'

जब मार्च के अंतिम सप्ताह में इस शो का टेलीकास्ट रोका गया था, तब कहानी में हीर विराट के साथ भाग जाती है और फिर शादी कर लेती है। अब लॉकडाउन के बाद इस शो में दर्शकों को विराट और हीर की इस नई जिंदगी के पहलू को दिखाया जाएगा। बता दें कि जसवीर कौर को अंतिम बार एंड टीवी के शो 'वारिस' में हरजीत बाजवा के किरदार में देखा गया था। इस शो के दौरान ही गर्भवती होने की वजह से उन्होंने अपने काम से आराम ले लिया था। अब वह तीन साल बाद फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

पढ़ें: 'महाभारत' में इस किरदार के लिए गोविंदा और चंकी पांडे ने दिया था ऑडिशन, इस शो में हुआ खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें