फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जमाई राजा की प्रोड्यूसर ने सारा आफरीन खान के खिलाफ किया मानहानि का केस

Wed, 26 Jul 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
कम से कम सात टीवी एक्टर्स ने फीस न मिलने के मामले में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोशियेशन (सिन्टा) से संपर्क कर टीवी शो 'जमाई राजा' के प्रोड्यूसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज कराने वालों में सारा अली खान का नाम प्रमुखता से शामिल था। 
विज्ञापन


शो की प्रोड्यूसर के वकील रिजवान सिद्दीकी ने सिन्टा पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सिन्टा समानांतर कोर्ट की तरह कार्य नहीं कर सकती है। और न हीं ये वसूली एजेंट की तरह में काम कर सकती है।'
रिजवान सिद्दीकी ने ट्रेड यूनियन से सिन्टा के खिलाफ शिकायत की है।

आपको बता दें कि टेलीविजन शो 'जामई राजा' की प्रोड्यूसर मिनाक्षी से शो का स्टार कास्ट परेशान था। बताया जा रहा है इस शो के  स्टार्स को उनकी फीस नहीं दी गई है। सारा आफरीन खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा बताया था कि शो के खत्म होते ही प्रोड्यूसर गायब हो गयी।
विज्ञापन


जबकि मीडिया से बात करते हुए मीनाक्षी के वकील ने बताया कि सारा ने मेरे क्लाइंट पर झूठे आरोप लगाए हैं। उन्हें उनके पूरे पैसे मिल चुके हैं। सारा मेरी क्लाइंट को बदनाम करने के लिए मीडिया में झूठे बयान दे रही है।
विज्ञापन


इसलिए, मेरे क्लाइंट के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए, मैंने सारा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें