फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sa Re Ga Ma Pa Concert: सारेगामापा कॉन्सर्ट में शामिल हुए जमाई नंबर 1 और जाने अनजाने के सितारे, झूमते आए नजर

Sun, 15 Dec 2024 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sa Re Ga Ma Pa Concert: लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक जमाई नंबर 1 और जाने अनजाने के सितारे हाल ही में सारेगामापा कॉन्सर्ट में शामिल हुए। सभी ने संगीत का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
जमाई नंबर 1 और जाने अनजाने के सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टीवी शो जमाई नंबर 1 और जाने अनजाने के सितारे 'सारेगामापा कॉन्सर्ट' में पहुंचे'। जी टीवी के 'सारेगामापा कॉन्सर्ट' में दोनों चर्चित शो के सितारों ने संगीत का लुत्फ उठाया। इस दौरान इन सीरियल की स्टारकास्ट मंच पर पहुंची और वहां मौजूद दर्शकों से शो देखने की अपील की। साथ ही अपने शो के बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी साझा की हैं।

विज्ञापन

सारेगामापा कॉन्सर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंच पर पहुंचे जमाई नंबर 1 के सितारे
हाल ही में 'सारेगामापा कॉन्सर्ट' का आयोजन हुआ। इस दौरान गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से चर्चित गाने गाकर समा बांध दिया। कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने संगीत का लुत्फ उठाया। इसमें टीवी जगत के कई सितारे भी शामिल हुए, जिन्होंने आयोजन में चार चांद लगाए। शो 'जमाई नवंर 1' के मुख्य सितारे अभिषेक मलिक और सिमरन कौर मंच पर पहुंचे। उन्होंने शो को लेकर बात की। बताया कि इस शो में ड्रामा है, एक्शन है, इमोशन है और टशन है। 
Barry Jenkins Exclusive: भारत का सबसे बड़ा सितारा मेरी फिल्म की डबिंग कर रहा है, ये सोचना ही कितना रोमांचक है

अभिषेक मलिक और सिमरन कौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक मलिक ने जताया आभार
अभिषेक मलिक ने कहा, 'यह शो सास-बहू के रिश्तों पर नहीं, बल्कि सास और जमाई के बीच की कहानी है। शुरुआती पांच एपिसोड ऑन एयर हो चुके हैं और दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं'। बता दें कि जमाई नंबर 1 सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे जी टीवी पर आता है। इस शो में सास का किरदार पापिया सेनगुप्ता अदा कर रही हैं। 
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर श्रीलीला ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हर कोई उनके लिए चिंतित था

आयुशी खुराना और भारत अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जाने अनजाने' के सितारों ने कही ये बात
कॉन्सर्ट में 'जाने अनजाने' सीरियल के सितारे भी शामिल हुए। इस दौरान शो के सितारे आयुशी खुराना और भारत अहलावत ने अपने शो पर चर्चा की। भारत ने कहा, 'हमारे शो को काफी प्यार दिया जा रहा है। दो अल्फा पर्सनैलिटी एक-दूसरे के साथ कैसे जिएं, यह इस शो में दिखाया गया है।' आयुशी खुराना ने कहा, 'आने वाले समय में इस शो में और भी दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। यह और भी ज्यादा एंटरटेनमेंट करेगा'।
Year Ender 2024: 2024 में इन विवादों ने हिला दिया टीवी जगत, कोई शो से निकाला गया तो किसी पर हुआ मानहानि का केस
विज्ञापन

सिमरन कौर ने जताई ये इच्छा
दोनों शो के सितारों ने सारेगामापा के फिनाले को लेकर प्रतिभागियों को बधाई दी। वहीं, सिमरन कौर ने सारेगामापा के फिनाले पर भी चर्चा की और कहा कि, 'मैं चाहती हूं लड़कियों की टीम शो जीते'।
Nirvaan Khan: सलमान के भतीजे निर्वान की जन्मदिन पार्टी में दिखा सितारों का हुजूम, सुहाना खान भी आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें