फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaaved Jaaferi: 61 साल की उम्र में जावेद जाफरी ने किया रेमो डिसूजा के साथ डांस, देखकर हिल जाएगा दिमाग

Wed, 02 Apr 2025 09:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hip Hop India 2: अपने अभिनय से ज्यादा डांस के लिए प्रसिद्ध जावेद जाफरी ने 61 साल की उम्र में हिप हॉप इंडिया 2 के मंच पर अपने डांस से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
विज्ञापन
जावेद जाफरी ने 'हिप हॉप इंडिया' के सीजन 2 में अपने डांस से मचाया तहलका - फोटो : इंस्टाग्राम@jaavedjaaferi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद जाफरी 'हिप हॉप इंडिया' के सीजन 2 के मंच पर आए और उन्होंने अपने बेहतरीन डांस से सभी को हैरान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद रैमो डिसूजा के साथ डांस किया, जिसे देखने के बाद वहां पर मौजूद कई युवा हैरान रह गए। उनके डांस को देखकर यही लग रहा है कि उम्र महज एक नंबर है। 
विज्ञापन

 

61 साल में भी फिट हैं जावेद
61 साल की उम्र में फिट और डांस में हिट जावेद जाफरी हमेशा ही अपनी डांसिंग स्टाइल और अपनी एनर्जी से सभी को चकित करते आए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा 'हिप हॉप इंडिया' के दूसरे सीजन के दौरान देखने को मिला। जहां उनके साथ रेमो डिसूजा भी नजर आए।
 

जावेद जाफरी और रेमो डिसूजा के बीच हुआ डांस
अभिनेता, लाजवाब डांसर और सबसे बेहतरीन डांस रियलिटी शो 'बूगी वूगी' के जज जावेद जाफरी ने रियलिटी शो, हिप हॉप इंडिया 2 में अपने डांस का जादू इस कदर चलाया कि वहां पर मौजूद हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। 'हिप हॉप इंडिया 2' में जावेद गेस्ट जज के तौर पर आए और इस दौरान उन्होंने रेमो डिसूजा के साथ जबर्दस्त डांस किया। जावेद का यह एनर्जेटिक डांस वहां पर मौजूद 20 साल के युवाओं को भी बेहद पसंद आया। यह वीडियो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रैमो ने कही जावेद के बारे में खास बात
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, जावेद के साथ डांस के बाद रेमो डिसूजा ने कहा, "जावेद जाफरी के साथ डांस करना एक प्यारा अनुभव रहा। उनकी एनर्जी लाजवाब है और उनके साथ आमने-सामने होना एक ना भुल पाने वाला अनुभव है। ऐसे पल ही हिप हॉप इंडिया सीजन 2 को खास बनाते हैं।'' आगे रैमो ने 'हिप हॉप इंडिया' के सीजन 2 को लेकर कहा, ''डांस की खुशी का जश्न मनाना। मैं आने वाले समय के लिए बेहद उत्साहित हूं।"

यह भी पढ़ें:
Sikandar Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर निकला सिकंदर का दम, चौथे दिन बुधवार को जाने सलमान की फिल्म का कलेक्शन..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें