फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या महादेव कैलाश छोड़ देंगे?

Wed, 16 Jan 2013 11:19 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
'लाइफ ओके' पर आने वाले पौराणिक शो 'देवो के देव महादेव' में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। हाल ही में गणेश को सर्वप्रथम पूज्य देवता की उपाधि दी गई है, जिससे गणेश के बड़े भाई कार्तिकेय को बेहद निराशा हुई और इसे अपना अपमान समझकर कार्तिकेय कैलाश और अपने माता-पिता (शिव-पार्वती) से हमेशा के लिए दूर चला गए हैं।
विज्ञापन


इधर पार्वती कार्तिकेय के वियोग में बेहद परेशान है और अपने पूरे परिवार को साथ देखना चाहती है। पार्वती लगातार महादेव से कार्तिकेय को वापस लाने का आग्रह कर रही है लेकिन महादेव चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे।

पार्वती ने दुखी होते हुए क्रोध में महादेव को अपना निर्णय सुना दिया है कि जब तक वे अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिकेय को एक साथ नहीं देख लेगी, जब तक कार्तिकेय कैलाश वापिस नहीं लौटेंगे तक तब महादेव भी कैलाश ना लौटें।
विज्ञापन


अब निर्णय महादेव को लेना है, आने वाले महा एपिसोड में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या महादेव कार्तिकेय को कैलाश वापिस लाने में समर्थ होंगे? क्या महादेव कार्तिकेय के वापिस ना आने पर सचमुच कैलाश छोड़ देंगे।
विज्ञापन


आपको क्या लगता है इस मोड़ पर पार्वती का क्रोध जायज है, पार्वती का यूं महादेव को अपना निर्णय सुनाना सही है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें