भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया टेलीविजन के जाने माने कलाकार हैं। दोनों अपने फैंस को हंसाते रहते हैं। दोनों की शादी को लेकर हैरान करने वाली खबरें आ रही हैं। बताया जाता है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें चल रही हैं।
भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
तलाक की अफवाहों पर भारती ने तोड़ी चुप्पी
अफवाहें ये भी हैं कि दोनों तलाक ले रहे हैं। इस मामले पर भारती सिंह ने रिएक्शन दिया है। भारती सिंह ने अपने नए व्लॉग में अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हर्ष के साथ रिश्तों को लेकर सच्चाई बताई है।
भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैसा है हर्ष और भारती का रिश्ता?
भारती सिंह ने हर्ष के साथ रिश्तों में दरार और तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने बताया है कि वह और हर्ष दोनों ठीक हैं। दोनों के रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं है।
भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने रिश्ते पर क्या बोलीं भारती?
अपने व्लॉग में भारती सिंह ने अपने फैंस को डराते हुए कहा है 'अब मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती। क्योंकि हम दोनों के बीच दरारें आने लगी हैं।' थोड़ी देर बाद उन्होंने इस बात को बकवास बताया। भारती ने कहा इस तरह की बहुत सी बातें खबरों के जरिए सामने आ रही हैं। जो कि गलत हैं। हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते। शायद मर कर भी नहीं।
भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
भारती और हर्ष का रिश्ता
आपको बता दें कि भारती सिंह ने हर्ष से 2017 में शादी की थी। 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया था। दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है।