कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। कोई 'द कपिल शर्मा शो' छोड़कर जा रहा है तो कोई ज्वाइन कर रहा है। चंदन प्रभाकर के वापसी करने के बाद अब भारती सिंह भी शो के साथ जुड़ गई हैं और दर्शक इन सबको साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि ये एपिसोड आज टेलीकास्ट किया जाएगा जिसमें इरफान पठान, यूसुफ पठान और उनके पिता को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। इरफान ने सेट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, आप सभी से आज रात मिलते हैं जहां आपको मेरे पिता के साथ पता चलेगा 'बाप तो बाप ही है'।
See u all tonight #TKSS where u will come to know 'Baap to baap hi hay' with my witty father whom I love the most #fun #laughter pic.twitter.com/XWc8Gq7ryw
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 2, 2017
फैंस को उम्मीद है कि भारती के आने से शो की टीआरपी बढ़ेगी। वहीं शो के पुराने सदस्य सोनी चैनल के दूसरे शो 'ड्रामा कंपनी' में दिखाई देंगे। अली असगल, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे।