अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात कैसी रही?
जब में फास्टेस्ट फिंगर टेस्ट के लिए बैठा हुआ था और जब अमिताभ बच्चन सामने आए तो मेरा मुंह खुला का खुला रह गया था। मैं सोचने लगा कि यही अमिताभ बच्चन हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं? उसके बाद जब हॉट सीट पर मैं उनके सामने बैठा तो मेंरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था। मुझे लगा उनके सामने काफी सोच-समझ कर बोलना पड़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मुझे सहज कर दिया। मुझे लगने लगा कि कोई सालों पहले खोया दोस्त है।
केबीसी में आने के बाद आपने क्या आपको लगा था कि आप इतनी बड़ी रुपए जीत पाएंगे?
हां, मुझे ये हमेशा लगता था कि अगर मेरी किस्मत ठीक रही तो मैं 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक जीत सकता हूं।
कुछ सोचा है कि इतनी रकम का क्या करेंगे?
अभी मेरा सारा ध्यान सिविल सर्विस मेन्स के एग्जाम की तरफ है तो अभी मेरे दिमाग में पैसे को लेकर कुछ भी नहीं चल रहा है। शो में भी अमिताभ सर से लेकर सारे क्रू मेंबर्स ने यही सलाह दी की तुम्हें एग्जाम पर फोकस करना है। मेरा भी मानना है कि यह बस एक पड़ाव है मंजिल अभी दूर है।
आपकी इस कामयाबी पर आपके घरवाले कितने खुश हैं?
पैसो से अधिक कामयाबी ये है कि अब हर कोई मुझे जान रहा है। मैं घर में नहीं गया हूं लेकिन जिस स्कूल में मैं पढ़ता था उसके प्रिसिंपल मेरे पिता जी से कह रहे हैं कि आपने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है आप आइए हम आपका सम्मान करना चाहते हैं। मुझसे ज्यादा लोग मेरे पिता को बुला रहे हैं।