जल्द ही कलर्स पर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' शुरू होने वाला है। इस शो में भाग लेने वाले टीवी एक्टर ऐजाज खान के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि वे शो से किनारा कर सकते हैं।
खबरों के मुताबिक, डांस प्रैक्टिस के दौरान ऐजाज खान को चोट लग गई है।
दरअसल, ऐजाज के कंधे में काफी ज्यादा चोट आई है ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐजाज शो को छोड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन ये तय है कि ऐजाज शो के ओपनिंग एपीसोड में नहीं दिखेंगे।
गौरतलब है कि 'झलक दिखला जा' के पिछले सीजन में अभिनेत्री ईशा शेरवानी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था जिससे उन्हें आराम करना पड़ा था।