फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Talent Season 10: जल्द लगने वाला है हुनरबाजों का मेला, इस दिन होगा इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रीमियर

Thu, 06 Jul 2023 03:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन 'विजयी विश्व हुनर हमारा' थीम के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का एक और दिलचस्प सीजन वापस लेकर आया है।
विज्ञापन
इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं हैं। हर गली, नुक्कड़ और चौराहे पर प्रतिभाशाली लोग मिल ही जाएंगे। लोगों की प्रतिभा को देखते हुए टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट ऐसे लोगों को मंच देकर मौका देता है अपने टैलेंट को साबित करने का। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज गॉट टैलेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका नया सीजन बहुत जल्द वापसी कर रहा है, इसके प्रीमियर का समय और तारीख की भी घोषणा हो गई है। इस शो को लेकर सभी का रोमांच भी बढ़ गया है। 
विज्ञापन


क्या होगी शो की थीम
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन 'विजयी विश्व हुनर हमारा' थीम के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का एक और दिलचस्प सीजन वापस लेकर आया है। देश के सबसे बड़े प्रतिभा मंच में दिल को छू लेने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं, जिसमें डांसर, सिंगर, जादूगर, हास्य कलाकार, रैपर्स, बीटबॉक्सर और स्टंट करने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे में छिपी हुई प्रतिभा को खोजने का पर्याय बन चुका यह मंच उन लोगों को हाइलाइट करने के लिए तैयार है जो अपनी प्रतिभा के कारण असाधारण बनने की क्षमता रखते हैं।

इसे भी पढ़ें- Mayank Dixit: सलमान खान की फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर संग दिल्ली में मारपीट, सिर और गले पर आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन होगा प्रीमियर
इस सीजन में शिल्पा शेट्टी, बादशाह और किरण खेर जज के पैनल के रूप में होंगे, वहीं इस शो की मेजबानी अर्जुन बिजलानी करेंगे। सोनी टीवी ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' सीजन 10 का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'अपने टैलेंट से इंडिया बनेगा दुनिया का ध्रुव तारा और गूंज उठेगा विजय विश्व हुनर हमारा! देखिए इंडियाज गॉट टैलेंट 29 जुलाई से, शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट पर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें