हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन की 17वें सप्ताह की रेटिंग में बहुत फरेबदल देखने को मिले हैं।
इस सप्ताह स्टार प्लस का जादू नहीं चल पाया। जहां पिछले सप्ताह स्टार प्लस के चार शो टॉप 5 में थे वहीं इस सप्ताह दो ही शो टॉप 5 तक पहुंच पाएं हैं।
यानी इस सप्ताह जहां कई शो टॉप 10 से बाहर हुए हैं तो कुछ शो टॉप 10 में भी शामिल हुए हैं। आइए जानते हैं, 17वें सप्ताह की टीवी रेटिंग में और क्या कुछ खास बदलाव हुए।
'कुबूल है' आया टॉप 5 में
जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'कुबूल है' 17वें सप्ताह में काफी अच्छी रेटिंग के साथ नंबर दो पर पहुंच गया है वहीं, इसी चैनल का दूसरा धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' भी टॉप 5 में है। देखें टॉप 5 में शामिल अन्य शो-
अन्य टॉप शो
इस सप्ताह कलर्स पर प्रसारित शो 'बालिका वधु' की रेटिंग अच्छी रही इसीलिए ये धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बराबर रेटिंग पाकर टॉप 5 में शामिल हो गया है।
वहीं कलर्स का ही धारावाहिक 'मधुबाला' यूं तो इस सप्ताह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया लेकिन फिर भी टॉप 10 में ये शो अभी भी बरकरार है।
स्टार प्लस का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'साथ निभाना साथिया', कलर्स का 'उतरन' धारावाहिक भी इस सप्ताह टॉप 10 में शामिल है।
लोकप्रिय मनोरंजन चैनलों में कौन रहा हिट