जीती हुई राशि से क्या करना चाहती हैं मानसी
मानसी ने इस दौरान यह भी बताया कि वह किसे अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने बताया कि वह जीती हुई राशि का इस्तेमाल अपने म्यूजिक और कार के लिए करना चाहती हैं।
किसे अपना आदर्श मानती हैं मानसी
इंडियन आइडल 15 को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज किया। मानसी ने कहा कि उन्हें बादशाह और विशाल बहुत पसंद हैं। श्रेया की अच्छी बातें उन्हें पसंद आईं, लेकिन विशाल का साफ बोलना सबसे खास लगा। उन्होंने कहा, "जब विशाल सर को अच्छा लगता, वह सबसे पहले मुझे तारीफ करते।" शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया। शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और मीका सिंह भी खास मेहमान के तौर पर आए।