इंडियाज गॉट टैलेंट और मास्टरशेफ इंडिया जैसे रियलिटी टीवी शोज में काम चुके प्रोड्यूसर सोहन चौहान मृत पाए गए हैं। उनकी मौत कैसे हुई अभी इसका पता नहीं चल सकता है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या का केस बताया है। उनका शव रॉयल पाम पॉन्ड से निकाला गया।
घटना मुंबई की रूबी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 1205 की है। यहां सोहन चौहान अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहन चौहान की शादी को अभी कुल 6 महीने की हुए थे। बीते कुछ दिनों से उनकी पत्नी किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थी। ऐसे में सोहन चौहान घर में अकेले थे।
बताया जा रहा है कि आखिरी बार सोहन चौहान के घर में उनकी नौकरानी को जाते हुए देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना के कुछ घंटे पहले सोहन चौहान देर रात घर से निकलते हुए दिखाई दिए थे और उनके हाथ में एक बोतल थी। सोहन के परिवार के आने के बाद पुलिस छानबीन में उनके घर में एक खाली शराब की बोतल और डायरी मिली। फिलहाल पुलिस सोहन चौहान की मौत के पीछे की हर पहलू की अच्छे से जांच कर रही है।