फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार के नए शो पर उम्र का बंधन तोड़ थिरकेंगे कदम

Wed, 24 Apr 2013 10:54 PM IST
मुंबई/अरविंद बाजपेयी
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र चाहे कोई भी है, यदि आपमें डांस का टैलेंट है तो स्टार प्लस के मंच पर आपके सपनों को उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन


स्टार प्लस अपने नए शो 'इंडियाज डांसिंग सुपर स्टार' में नई प्रतिभाओं को यह मौका देने जा रहा है।

इस शो में चार चांद लगाएंगी जज रितेश देशमुख की स्टाइलिश अदाएं... गीता कपूर के बिंदास बोल और डांस गुरु एश्ले लोबो के एक्सपर्ट व्यू।

खास बात यह है कि इस शो में आपको एक ही मंच पर दिखाई देंगे कई रंग। कभी आपको मासूम बच्चों का जलवा दिखेगा तो कभी बुढ़ापे में भी थिरकतीं अदाएं।

शो के जज रितेश देशमुख का कहना है कि, 'यह शो एक नया क्रिएशन है, जिसमें आपको नई प्रतिभाएं दिखने के संग डांसिंग के नए स्टाइल दिखाई देंगे।'

उन्होंने कहा कि, 'शो कनेक्टिविटी, परफॉरमेंस के संग टैलेंट को उभारने में काफी मददगार होगा।

गौरतलब है कि यह शो स्टार प्लस पर 27 अप्रैल से यह शो रात 9 बजे आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें