फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज प्रोमोः अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट, पहुंचे हॉस्पिटल

Sat, 02 Sep 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर एक टीवी शो को होस्ट करने वाले हैं। इस बार वो अपने शो में किसी के फियर को टेस्ट करते नहीं बल्कि अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले हैं। 
विज्ञापन


अक्षय कुमार जल्द ही इस महीने से स्टार प्लस के अपकमिंग कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ सीजन 5 से दर्शकों का मंनोरंजन करने आ रहा हैं। इस शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।

पढ़ें-ईद और गणेश चतुर्थी एकसाथ फैंस को विश करने पर युवक ने दी काजोल को धमकी

रिलीज किए गए प्रोमो में अक्षय कुमार प्रेग्नेंट दिखाए गए हैं। खास बात ये है कि अक्षय के पेट में एक-दो नहीं बल्कि छह बच्चे एक साथ मस्ती कर रहे हैं।  इतना ही नहीं इस प्रोमो का शीर्षक 'अपना हीरो पेट से' दिया गया है।
विज्ञापन

  Duniya soch rahi hai yeh ajooba kaise hua?#ApnaHeroPetSe hai! @StarPlus pic.twitter.com/Sa0mBmmjhu — Akshay Kumar (@akshaykumar) September 1, 2017

अपने इस नए शो के बारे में अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट करके अपने फैंस को जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया सोच रही हैं यह अजूबा कैसे हुआ ?

खबरों की मानें तो इस शो में लोगों को अक्षय के साथ डॉक्टर गुलाटी भी नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। गौरतलब है कि इस शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ ने ही कपिल शर्मा, सुनील पाल, सुदेश लहरी और राजू श्रीवास्तव जैसे नामी कॉमेडियन्स को पहचान दिलाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें