प्रोमो में दिखा दमदार डांस
कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले इस शो में वैसे तो सभी परफॉर्मेंस स्पेशल और बेस्ट होती हैं। लेकिन हाल ही कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक डांस परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। जारी किए गए इस नए प्रोमो में शो के 'इल्लुमिनाटी डांस ग्रुप' ने मां को समर्पित एक डांस प्रेजेंट किया। इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा,"इल्लुमिनाटी डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस ने छलकाये सभी की आंखों से आंसू। क्या आप भी हो गए इमोशनल देख कर इनका ये बहतरीन एक्ट?"
जजों ने की तारीफ
इस एक्ट को देखने के बाद सभी जजों की आखें नम थीं। इस एक्ट की तारीफ करते हुए करण जौहर ने कहा,"इल्लुमिनाटी आज सच में आपने हम सभी का दिल जीत लिया।" इस एक्ट के बाद उन्हें इसके लिए 'बेहतरीन परफॉर्मेंस' का टैग दिया गया।
मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी
- फोटो : social media
मदर्स स्पेशल एपिसोड
इस शो का यह एपिसोड 'मां' पर बेस्ड है, जो इस हफ्ते शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड में बॉलीवुड 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी शिरकत करेंगी। शो के मुख्य जजों में करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा हैं और यह शो हर हफ्ते शनिवार-रविवार को कलर्स चैनल पर देखा जा सकता है।