फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी कलाकार बॉलीवुड कलाकारों से ज्यादा मेहनती : मनोज

Tue, 29 Jan 2013 10:10 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी का कहना है कि टेलीविजन कलाकार और कार्यक्रम से जुड़े तकनीशियन बॉलीवुड के कलाकारों से ज्यादा मेहनत करते हैं इसलिए वह उनकी बहुत इज्जत करते हैं। मनोज अपनी फिल्म 'स्पेशल छब्बीस' का प्रचार धारावाहिक 'हमने ले ली है शपथ' में करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


43 वर्षीय मनोज ने धारावाहिक के सेट पर कहा, "छोटे पर्दे के कलाकार सुबह से रात तक काम करते हैं क्योंकि उन्हें निश्चत समय में कार्यक्रम पूरा करना होता है इसलिए मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत है जबकि बालीवुड के लोग इतनी मेहनत नहीं करते।'

अपने कॅरिअर की शुरूआत में मनोज ने तिग्मांशु धूलिया के धारावाहिक 'हम बम्बई नहीं जाएंगे' और 'स्वाभिमान' में काम किया था। 'सत्या' की सफलता के बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख कर लिया।
विज्ञापन


मनोज के मुताबिक छोटे पर्दे के कलाकार जहां रोज काम करते हैं वहीं फिल्म के कलाकार साल में दो तीन ही फिल्म करते हैं।

'स्पेशल छब्बीस' में अपनी भूमिका और उसकी तैयारी के बारे में उन्होंने कहा, "मैं इसमें सीबीआई अधिकारी बना हूं। सीबीआई में मेरे कुछ दोस्त हैं जिनसे मैंने कुछ जानकारियां ली। इसके अलावा निर्देशक नीरज पांडे के शोध से भी मदद मिली।"
विज्ञापन


'स्पेशल छब्बीस' में अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर, जिमी शेरगिल और अभिनेत्री काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 8 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें