फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके साथ सात फेरे लेंगी श्वेता तिवारी?

Sun, 16 Jun 2013 02:39 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन पर कई ड्रामा सीरियल और रिएलिटी शो में काम कर चुकी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को लेकर सुनने में आया था कि वे तलाक के बाद जल्द ही शादी कर लेंगी।
विज्ञापन


लेकिन तलाक मिलने के लगभग 6 माह बीत जाने के बाद भी श्वेता शादी करने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं। 'झलक दिखला जा' के नए सीजन में प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहीं श्वेता इन दिनों डांस सीखने में व्यस्त चल रही हैं।

2007 में श्वेता ने अपने पूर्व पति राजा चौधरी से तलाक लेने के लिए केस दर्ज किया था। करीब पांच साल के लंबे वक्त के बाद, अंतत: दिसंबर 2012 में उनकी तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन


पांच साल तक चली इस लड़ाई में उनका सबसे ज्यादा साथ दिया उनके बॉयफ्रेंड अभिनव कोहली ने। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तलाक मिलते ही श्वेता अभिनव से शादी कर लेंगी, अब लगभग 6 माह बाद आश्चर्य जताया जा रहा है कि आखिर ऐसा हुआ क्यों नहीं।
विज्ञापन


अपनी शादी के बारे में बात करते हुए श्वेता तिवारी ने कहा कि मेरा तलाक दिसंबर में ही हुआ है और ऐसा नहीं है कि मैं शादी करने के लिए तलाक के इंतजार में ही बैठी थी।

उन्होंने कहा, कि फिलहाल कोई तारीख तय नहीं हुई है। परंतु इस वर्ष के अंत तक मैं शादी कर लूंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें