फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी टीवी का नया शो 'हाऊसवाइफ है, सब जानती है'

Wed, 02 Jan 2013 12:57 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
जी टीवी पर हाल ही में एक नया शो 'हाऊसवाइफ है, सब जानती है' प्रसारित हुआ है जिसमें सुहासी धामी और अनिरूद्ध दवे मुख्य कलाकार हैं। इस शो के बारे में अनिरूद्ध दवे का कहना है कि ये धारावाहिक मनोरंजन के साथ संदेश भी देता है।
विज्ञापन


अनिरूद्ध ने बताया, "गृहणियों की हजारों जिम्मेदारियां होती है। घर पर हजारों तरह के काम होते हैं। मेरा मानना है कि गृहणियों को कामकाजी महिलाओं से कहीं अधिक काम करना पड़ता है।"

धारावाहिक में इलाहाबाद के एक परिवार की कहानी है। अनिरूद्ध एक मौज मस्ती पसंद पति का किरदार निभा रहे हैं जिसकी पत्नी अपने घर को पूरा समय देने के लिए अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि नए धारावाहिक में अपने किरदार के लिए वह जरा भी घबराए हुए नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें