फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे को लेकर हिना खान ने फिर की क्रिप्टिक पोस्ट? प्रधानमंत्री से की अपील; लिखा- अपराधियों को छोड़…

Fri, 05 Jun 2026 08:47 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan Second Cryptic Post About Shilpa Shinde: यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने की बात को स्वीकार करने के बाद शिल्पा शिंदे सुर्खियों में आ गई हैं। इस मामले में हिना खान उनके खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं। क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए शिल्पा को जवाब दे रही हैं। वह अब तक दो क्रिप्टिक पोस्ट इस मामले पर कर चुकी हैं।

विज्ञापन
हिना खान और शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, @shilpa_shinde_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कबूल किया किया उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठ आरोप लगाया। इस बात पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई। साथ ही एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस मामले पर नाराजगी जताते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट की, जिसका जवाब सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे ने दिया। लेकिन हिना खान ने फिर एक क्रिप्टिक पोस्ट की, जिसमें वह शिल्पा शिंदे पर तंज कसती नजर आ रही हैं। जानिए, अपनी दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट में हिना खान ने क्या लिखा है।

हिना खान ने शिल्पा शिंदे के कबूलनामे पर कसा तंज

हिना खान ने गुरुवार देर रात एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई जिसमें लिखा, ‘भारत के माननीय प्रधानमंत्री, भारत के माननीय राष्ट्रपति और भारत के कानून मंत्री, कृपया उन सभी अपराधियों को रिहा कर दें, जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उनमें हिम्मत है, क्योंकि वे सच के साथ खड़े हैं। और इसलिए भी क्योंकि जब उन्होंने अपराध किया था, तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया था।’

विज्ञापन

इससे पहले भी हिना खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की जिसमें यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप को लेकर दुख जताया था। हिना का कहना था कि ऐसा करने से उन लोगों की लड़ाई कमजोर पड़ती है, जो असल जिंदगी में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शिंदे ने भी किया हिना को टारगेट
हिना खान ने पहले जो क्रिप्टिक पोस्ट की थी, उस पर एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए शिल्पा शिंदे ने जवाब दिया। यह वीडियो शिल्पा ने हिना खान की पहली क्रिप्टिक पोस्ट के बाद शेयर की थी। वह हिना को भी क्रिप्टिक अंदाज में कहती हैं, ‘आपके पास अपनी बीमारियां हैं, पब्लिसिटी पाने के लिए। आप मुझे मत छेड़िए।’ बता दें कि हिना खान को कैंसर हुआ था, इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की थी। 


क्या था शिल्पा शिंदे का पूरा मामला? 
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। लेकिन बाद में मामला सुलझ गया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर शिल्पा की खूब ट्रोलिंग हुई, टीवी इंडस्ट्री से हिना खान भी उनके खिलाफ बातें कर रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें