Shri Shri Ravi Shankar: हिना खान इन दिनों आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के आश्रम में हैं। हिना ने वहां की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ-साथ हिना ने योगा का अर्थ भी समझाया है।
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान और श्री श्री रविशंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के आश्रम में हैं। हिना ने आध्यात्मिक गुरू से ध्यान प्रशिक्षण लिया है। आज हिना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वहां की कई तस्वीरों को शेयर किया और साथ ही योगा का असली अर्थ समझाया।
विज्ञापन
2 of 5
हिना खान और श्री श्री रविशंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
समझाया योगा का अर्थ
हिना खान ने सोशल मीडिया पर श्री श्री रविशंकर के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही योग का अर्थ भी समझाया। हिना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'योगा का अर्थ है हम सभी के भीतर की सार्वभौमिक शक्ति से जुड़ना। यह चेतन, अवचेतन और पराचेतन के साथ एकता में जुड़ना है।'
विज्ञापन
3 of 5
हिना खान और श्री श्री रविशंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
आश्रम में बहुत कुछ सीखा
आगे हिना ने यह भी बताया कि उन्हें आश्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला। हिना ने आगे लिखा, 'शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर इस खूबसूरत आश्रम में बहुत कुछ सीखा। सांस नियंत्रण की तकनीकों से लेकर माइंड फुलनेस तक। इस जगह पर बहुत कुछ है, जैसे सुदर्शन क्रिया, सहज समाधि, अंतर्ज्ञान कार्यक्रम और बहुत कुछ। बहुत सारी थेरेपी और अनुभव जो आपको प्रकृति और खुद दोनों के करीब लाते हैं।'
4 of 5
हिना खान और श्री श्री रविशंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
हिना ने की फैंस से खास अपील
हिना ने अपने फैंस से खास अपील करते हुए कैप्शन में आगे लिखा, 'हर किसी को यहां आना चाहिए और बदलाव देखने के लिए खुद इसका अनुभव करना चाहिए। धन्यवाद@gurudevदुनिया के साथ अंतर्दृष्टि और जीवन बदलने वाले कार्यक्रम साझा करने के लिए, आपने वास्तव में एक पथ परिवर्तन, आत्मा जागृति, मन कायाकल्प - आर्ट ऑफ लिविंग विकसित किया है। यह कैसा अनुभव था। यह सभी मनुष्यों के लिए जरूरी है। मैं हर दिन इस श्वास अभ्यास का अभ्यास करना जारी रखूंगा..।'
हिना खान और श्री श्री रविशंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
श्री श्री रविशंकर का रोल अदा करेंगे विक्रांत मैसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्रांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी। फिल्म का नाम है- 'व्हाइट'।