फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल चैंप्स की रणिता और आर्यनंदा को मिला फिल्मों में मौका, हिमेश ने किया एलान

Mon, 05 Oct 2020 11:51 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • रणिता बनर्जी और उनकी साथी आर्यनंदा ने 'राधा कैसे ना जले' गाना सुनाया। 
  • हिमेश इस समय राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म के लिए संगीत कंपोज़ कर रहे हैं।
  • हिमेश ने इन लड़कियों का एक मॉक टेस्ट भी लिया
विज्ञापन
रणिता बनर्जी, हिमेश रेशमिया, आर्यनंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चिच सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के फिनाले एपीसोड की शूटिंग के दौरान पता चला कि इसके दो प्रतियोगियों को हिंदी फिल्मों में गाने का मौका मिल गया है। शूटिंग के दौरान कोलकाता की रणिता बनर्जी और उनकी साथी आर्यनंदा ने 'राधा कैसे ना जले' गाना सुनाया तो वहां मौजूद हिमेश रेशमिया खुद को रोक ना सके और उन्होंने इन दोनों बच्चियों को एक ऐसा ऑफर दिया, जिससे उनकी जिंदगी बदल सकती है। 

विज्ञापन


हिमेश इस समय राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म के लिए संगीत कंपोज़ कर रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म के एक गाने को इन दोनों लड़कियों की आवाज़ में रिकॉर्ड करने का फैसला किया। असल में हिमेश ने इन लड़कियों का एक मॉक टेस्ट भी लिया और मंच पर उन्हें लाइव गाते हुए रिकॉर्ड भी किया।

हिमेश ने कहा, “फिल्म में इस गाने के तीन वर्जन हैं, जिसमें से एक डुएट है और दूसरा सोलो। मैं चाहता हूं कि इसका तीसरा वर्जन रणिता और आर्यनंदा ही गाएं और यह आप पर ही फिल्माया जाए। मुझे यकीन है कि आप इस गाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कल्ट फिल्म ‘अंधाधुन’ की रिलीज को दो साल पूरे, फिर श्रीराम के साथ जोड़ी बनाने को इच्छुक आयुष्मान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें