फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी शिवपुरी बनीं 'अजब सास', इस टीवी शो से की वापसी

Fri, 14 Dec 2018 09:37 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
himani shivpuri
विज्ञापन

हिमानी शिवपुरी के नाम का डंका दिल्ली से लेकर मुंबई तक बजता है। देहरादून में एक हिन्दी अध्यापक के यहां जन्मीं हिमानी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की चैंपियन स्टूडेंट रहीं और जब फिल्मों व टेलीविजन में काम करना शुरू किया तो वहां भी छाई रहीं। एक जमाना था जब यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन की कोई भी फिल्म शुरू हो, उनका नाम कास्टिंग डायरेक्टर की टॉप फाइव आर्टिस्ट में शामिल रहता था।

विज्ञापन

पति ज्ञान शिवपुरी के कोई 13 साल पहले निधन के बाद हिमानी शिवपुरी ने काम करना कम कर दिया। वह अपने बेटे कात्यायन पर ध्यान देती रहीं और बहुत जरूरी होने पर ही फिल्में या टीवी सीरियल करती रहीं। हिमानी ने अरसे बाद एक बड़े सीरियल के लीड रोल के लिए हां की है। शो का नाम है अजब सास की गजब बहू।

एक कार्यक्रम में अमर उजाला की हिमानी से मुलाकात हुई तो उन्होंने इस शो के बारे में बताया, 'हां एक नए चैनल के लिए मैं अजब सास की गजब बहू में सास का किरदार कर रही हूं। ये एक पंजाबी सास है और चाहती है कि बेटा भी घर में पंजाबी बहू लेकर आए, लेकिन बेटा एक दक्षिण भारतीय लड़की को घर ले आता है। बस सास-बहू का ये टकराव यहीं से शुरू करता है। मेरी कोशिश उसे घर से निकालने की है और उसकी कोशिश है कि किसी तरह घर में जमी रहे।'
विज्ञापन

नागिन, नजर और डायन जैसे दौर में सास-बहू सवाल सुनकर हिमानी बिल्कुल नहीं चौकीं। कहने लगीं, 'सास का सीजन भारतीय टेलीविजन पर इसके शुरूआत के दिनों से छाया हुआ है। टेलीविजन की सास सदाबहार है। इसमें नागिन जैसी कुछ भी नकारात्मक बातें नहीं होतीं। कॉमेडी हर समय की मांग होती है। मेरा ये नया शो भी लोगों को हंसाता भी हैए गुदगुदाता भी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें