फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Siingh Baby Boy: हर्ष और भारती सिंह ने बेबी बॉय काजू के साथ मनाई पहली लोहड़ी; शेयर की तस्वीर

Wed, 14 Jan 2026 10:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harssh-Bharti Siingh Baby Boy: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने दिसंबर में दूसरी संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम काजू रखा है। बीते मंगलवार भारती ने काजू के साथ पहली लोहड़ी सेलिब्रेट की।
विज्ञापन
हर्ष लिम्बाचिया-भारती सिंह अपने दोनों बेटों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे के माता-पिता बने। कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे गोला (लक्ष्य) का स्वागत किया था। अब काजू के जन्म के बाद इनका परिवार पूरा हो गया है। भारती और हर्ष ने बेबी बॉय काजू के साथ बीते मंगलवार को पहली लोहड़ी का जश्न मनाया। 

विज्ञापन


हर्ष लिम्बाचिया ने शेयर की फैमिली फोटो
हर्ष लिम्बाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी फैमिली फोटो साझा की है, जो लोहड़ी के पर्व की है। तस्वीर में बड़े बेटे गोला को हर्ष की गोद में देखा जा सकता है। वहीं, बेबी बॉय काजू भारती की गोद में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा है, 'हैप्पी लोहड़ी'। इस फैमिली फोटो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और त्योहार की बधाई दे रहे हैं।
 

विज्ञापन

डिलीवरी के 20 दिन बाद काम पर लौटीं भारती
भारती सिंह अपनी दूसरी डिलीवरी के बाद काम पर लौट आई हैं। वे बेटे काजू के जन्म के 20 दिन बाद ही वर्क फ्रंट पर एक्टिव हो गईं। एक्ट्रेस ने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के होस्ट की कमान संभाल ली है। भारती का कहना है कि उनकी सेहत में अब सुधार है। बेटा काजू भी स्वस्थ है। इस वजह से काम पर वापसी की है। इसे लेकर भारती ने खुशी जाहिर की।

Daniel Stern: हॉलीवुड एक्टर डेनियल स्टर्न पर लगे गंभीर आरोप; मोटल में कर डाली ऐसी हरकत; फरवरी में होगी पेशी

नियमित व्लॉग करती हैं अपडेट
भारती इसके अलावा अपने पति हर्ष के साथ नियमित व्लॉग भी बनाती हैं। 'लाइफ ऑफ लिम्बाचियाज' नाम से उनका व्लॉग है। इसमें भारती अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें