टीवी के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार' में की मशहुर अदाकारा तन्वी ठक्कर के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी के हर मोमेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की रस्म एंजॉय की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
इस मौके पर तन्वी ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स नजर आए। गोद भराई के मौके पर एक्ट्रेस ने येलो कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। तन्वी इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अभिनेत्री अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करते नजर आईं।
इमोशनल हुईं तन्वी
गोद भराई की रस्म में टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम सुनायना फौजदार और वाहबिज दौरबजी समेत कई एक्ट्रेसेस पहुंची थीं। इस मौके पर सुनायना और वाहबिज ने प्रेग्नेंट लेडी बनकर एक्ट्रेस के लिए एक स्पेशल परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए।
‘गुम है किसी के प्यार में’में आईं नजर
बात करें तन्वी के वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस आखिरी बार टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’में नजर आईं थीं। इस शो में उन्होंने शिवानी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘बहू हमारी रजनीकांत’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘सास बिना ससुराल’, ‘मधुबाला’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- KKBKKJ Day 3 Collection: ‘दबंग 3’ तक पहुंचते नहीं दिख रहे भाईजान, वीकएंड टॉप 10 में सलमान की ये फिल्में शामिल