फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे परदे पर मलाइका, गीता और टेरेंस एक साथ, फरवरी से शुरू होने जा रहा ये मेगा डांस शो

Sat, 07 Dec 2019 02:02 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
गीता कपूर, टेरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुपर डांसर को छोटे परदे पर मिली शोहरत ने सोनी टीवी को एक नए डांस रियलिटी शो का आइडिया दे दिया है। इस शो का नाम है इंडियाज बेस्ट डांसर और इस शो के लिए चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब छोटे पर्दे पर ये तीनों जज एक साथ दिखेंगे। जजों के अलावा इस शो में 12 मेंटर्स भी होंगे जो इस शो में प्रतिभागियों के सफर के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे और उनका हुनर संवारेंगे। शो के बारे में गीता कपूर कहती हैं, 'भारतीय टेलीविजन पर डांस रियलिटी शोज़ की संख्या से यह साबित हो जाता है कि हमारे देश में ढेर सारा छिपा टैलेंट है। यह अच्छी बात है कि युवा ऐसे शोज़ में भाग ले रहे हैं, जहां उन्हें अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक मंच मिल रहा है। जब हम बड़े हो रहे थे तो हमारे पास यह सुविधा नहीं थी।'
विज्ञापन


बता दें कि इस शो के लिए देश के अलग अलग शहरों में नए साल में ऑडिशंस शुरू होंगे और फरवरी से यह शो प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें