फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक की खबर को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर गौरव खन्ना और आकांक्षा, यूजर्स बोले- ‘लाइमलाइट में आने के लिए…’

Sun, 28 Jun 2026 11:13 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tv Actor Gaurav Khanna Trolling: ‘बिग बॉस 19’ विनर और टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में अपने अलगाव की बात सामने रखी। इस खबर को सुनकर फैंस चाैंक गए। इस वजह से गौरव और आकांक्षा को ट्रोल भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkhannaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के शुरुआती एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह लगभग एक साल से पति गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं। दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। जब फैंस ने इस कपल के तलाक होने की खबर सुनकर तो दंग रहे हैं। 

विज्ञापन

बीते दिनों इस कपल को जिस तरह से फैंस ने एक साथ देखा था, उससे अंदाजा लगाना मुश्किल था कि इनका डिवोर्स होने वाला है। वहीं कुछ यूजर्स इस पूरे मामले को एक पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं। गौरव खन्ना के इंस्टाग्राम पेज पर जाकर उनकी एक पोस्ट पर जाकर तरह-तरह की बातें, कमेंट कर रहे हैं। यहां जानिए, फैंस ने इस कपल के डिवोर्स पर क्या-क्या कहा?

फैंस ने कमेंट सेक्शन में गौरव और आकांक्षा को सुनाई खरी-खोटी

  • एक यूजर ने गौरव और आकांक्षा के डिवोर्स की खबर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोई डिवोर्स नहीं हो रहा है, टीआरपी और लाइमलाइट में आने के लिए हो रहा है।’
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘एक साल से अलग रहते हैं तो बिग बॉस में ज्यादा ड्रामा क्यों किया। बेबी होने के बारे में क्यों पूछा। यूट्यूब पर पार्टी करते हुए वीडियो क्यों डालें। वो सब नाटक था।’
  • एक यूजर ने गौरव का साथ देते हुए लिखा, ‘हम आपके साथ हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने भी कमेंट में लिखा, ‘आप इस दौर से भी उबर जाएंगे।’ 
  • किसी फैन ने गौरव को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्हें खूब सारा प्यार भेजा। 


विज्ञापन

विज्ञापन

गौरव खन्ना-आकांक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरव और आकांक्षा की बातों पर यकीन क्यों नहीं कर रहे फैंस
बता दें कि एक तरफ तो आकांक्षा चमोला कर रही हैं, वह पति गौरव खन्ना से एक साल से अलग रह रही हैं। वहीं कुछ महीनों पहले वह अपने पति और एक्टर गौरव को ‘बिग बॉस 19’ में सपोर्ट करती दिखी थीं। दोनों के बीच खूब प्यार नजर आया था। शो जीतने के बाद गौरव और आकांक्षा ने पार्टी की, साथ में जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भी लगातार फोटो साझा कीं। ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि इतना प्यार करने वाला कपल अलग क्यों हो रहा है। इसी वजह से फैंस को कपल की बात पर शक हो रहे हैं, वह इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें