सोनी टीवी का सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ इन दिनों काफी चर्चा में है। अभी कुछ दिनों पहले ही एक्टर करण वाही ने सीरियल को लेकर ट्विटर पर कमेंट करते हुए कहा था कि शो के मेकर्स सीरियल के नाम पर कुछ भी न परोसे।
ममला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब अपनी शानदार कॉमेडी के लिए मशहूर गौरव गेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ को लेकर एक जोक बनाया है। उन्होंने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।
अपने शॉपकीपर-चुटकी वाले एक्ट को लेकर गौरव काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि इस सीरियल में एक दस साल के बच्चे को बालिग लड़की के पति के रूप में दिखाया गया है।
Shopkeeper - Pehredar Piya Ki ! #gauravgera #pehredarpiyaki #shopkeeper #chutkipehredar #shopkeepersson
A post shared by Gaurav gera (@gauravgera) on Jul 29, 2017 at 1:03am PDT