कौन होंगे निर्माता- निर्देशक ?
‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन कॉन्क्वेस्ट’ का निर्देशन ओवेन हैरिस ने करेंगे। इससे पहले उन्होंने एचबीओ के ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’ के एपिसोड्स का भी निर्देशन किया था। वहीं इस फिल्म की पटकथा ब्यू विलमन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण वार्नर ब्रदर्स कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून 2029 को रिलीज की जाएगी। फिलहाल इसकी कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के बारे में
- वेबसीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक पॉपुलर सीरीज है। यह मार्टिन के उपन्यास ‘अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर आधारित है।
- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स" 2011 से 2019 तक चला और टेलीविजन के सबसे सफल फैंटेसी ड्रामा में से एक बन गया।
- इस सीरीज में पीटर डिंकलेज, लीना हेडी, किट हैरिंगटन, एमिलिया क्लार्क, मैसी विलियम्स और सोफी टर्नर सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया।
- सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली 8 सीजन में रिलीज हुई सीरीज है।