मजीठिया ने की थी सही शुरुआत
गौरतलब है कि मजीठिया ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा था कि, 'फिलहाल हमें लगता है कि हम 3 मई के बाद शूटिंग कर पाएंगे। हालांकि इस कदम से किसी के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। हम सैनिटाइज हुए स्थान पर पूरी सर्तकता से जरूरी दूरी बनाते हुए 4 मई से काम शुरू करते हैं तो हम धीरे-धीरे व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। एक्शन प्लान पर काम चल रहा है। यह इस बात पर निर्भर करेगी कि स्थिति में सुधार किस तरह होता है। हमारे उद्योग में हमारे पास बहुत सारे दैनिक वेतन भोगी हैं। हम इसे लेकर सरकार से संपर्क करने के बारे में सोच रहे हैं। हम कम लोगों के साथ कुछ डेली सोप की शूटिंग शुरु कर सकते हैं।''
सभी पक्षों से हो बातचीत
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) के सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने कहा, 'इस नाजुक वक्त में हम सभी एक साथ हैं। मैं फेडरेशन से भी गुजारिश करने वाला हूं कि लॉकडाउन खत्म होने से पहले सभी पक्षों के साथ भविष्य को लेकर बातचीत की जानी चाहिए। हम आगे कैसे काम शुरू कर सकते हैं इस बारे में विचार विमर्श होना बहुत ही जरुरी है। दरअसल शूटिंग के दौरान जितने लोग भी सेट पर होते हैं उनका सुरक्षित रहना बहुत ही जरूरी है। मुझे लगता है कि लॉकडाउन खत्म होने के करीब एक महीने बाद तक कुछ भी सामान्य नहीं होने वाले है। हमने फेडरेशन से लेकर सभी को पत्र लिखा है कि लॉकडाउन खत्म होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर सभी पक्षों की एक मीटिंग हो जानी चाहिए।
डांसर्स असोसिएशन भी इंतजार में
सिने डांसर्स असोसिएशन के अध्यक्ष जाहिद शेख ने बताया, 'मौजूदा समय में हम फेडरेशन के साथ मिलकर परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। उनके तरफ से जारी सभी दिशा निर्देशों को लागू किया जा रहा है उनकी ओर से जो भी दिशा निर्देश जारी किया जाता है हम उसका पालन करते हैं।'