फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी के शो KBC में शिरकत करेंगे बिजनेसमैन हरखचंद सावला, कर्मवीर एपिसोड में सुनाएंगे पूरी कहानी

Sat, 17 Nov 2018 03:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आने वाले शुक्रवार को मुंबई के एक बिजनेसमैन हरखचंद शो में अनुराग बासु के साथ नजर आएंगे। - फोटो : Twitter
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हर शुक्रवार को स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाता है जिसमें देश के कर्मवीर हॉट सीट पर बैठते हैं। खबर है कि आने वाले शुक्रवार को मुंबई के एक बिजनेसमैन हरखचंद शो में अनुराग बासु के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन


बता दें हरखचंद सावला बीते 32 सालों से लगातार कैंसर पीड़ित के परिवारों की मदद कर रहे हैं। मुंबई में पूरे देश से कैंसर मरीज इलाज के लिए आते हैं उनमें हजारों ऐसे मरीज होते हैं जो बेहद गरीब होते हैं, वो अपने रहने खाने पीने का इंतजाम नहीं कर सकते हैं, हरखचंद सावला इन्हीं लोगों की मदद करते हैं।

हरखचंद जीवन ज्योति कैंसर रिलीफ एंड केयर ट्रस्ट के नाम से एक संस्था चलाते हैं। इसी संस्था के जरिए ये गरीब मरीजों के केयरटेकर्स को मुफ्त खाना खिलाते हैं, उनके लिए कपड़ों का इंतजाम करते हैं और कुछ मरीजों के रहने की भी व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरखचंद का यह एपिसोड जल्द टीवी पर आएगा। मुंबई में बिग बी के साथ शूट हुए इस एपिसोड में हरखचंद ने अपनी पूरी कहानी सुनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें