फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब और कहां हुई शो की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
सन् 1999 में नीदरलैंड के वेरोनिका चैनल पर पहले 'बिग ब्रदर' के प्रसारण के बाद अगले साल से यानी 2000 से जर्मनी, पुर्तगाल, अमेरिका, स्पेन, बेल्जियम, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और इटली में इसका प्रसारण शुरू हुआ और इस तरह यह एक विश्वव्यापी हलचल बन गया। तब से यह 70 से भी ज्यादा देशों में प्राइम-टाइम हिट बना हुआ है।
विज्ञापन


यह संभवतः पहला ऐसा रियलिटी शो है जिसे एशिया और अरब देशों तक में दिखाया गया। इस शो के लिए खास तरह का घर डिजाइन किया गया और चारों तरफ कैमरे लगाये गये, जिससे प्रतियोगियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

दरअसल इस शो का मकसद जहां लोगों का मनोरंजन करना था, वहीं यह भी देखना दिलचस्प था कि जब कुछ सामाजिक प्राणियों को पूरी दुनिया से काटकर एक जगह रखा जाता है, जहां उनके पूरे व्यवहार और बातचीत पर कैमरों की नजर है तो उन लोगों के व्यवहार में क्या फर्क आता है।
विज्ञापन


यह देखना दिलचस्प होता है कि इस स्थिति में किस तरह का एन्टरटेन्मेंट और ह्यूमर क्रिएट होता है। दर्शक ऐसे लोगों को अलग व्यवहार करते देख कैसा रिएक्शन देते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें