बेटे के साथ तस्वीर
कपल के लिए भी ये वेकेशन काफी खास है, क्योंकि उनके बेटे का ये पहला वेकेशन है। काजल ने जो फोटो साझा की है, उसमें वह अपने बेटे के साथ समंदर किनारे नजर आ रही हैं। नील के नन्हें पैर रेत को छूने की कोशिश कर रहे हैं। इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने लिखा- नील का पहला हॉलीडे #बीचबेबी #फॉरदफर्स्टटाइम
काजल अग्रवाल बेटे नील के साथ
- फोटो : insta
आचार्य की वजह से बटोरीं सुर्खियां
काजल की इस पोस्ट से ये साफ हो गया है कि उनको छुट्टियां बिताना कितना पसंद है। बता दें कि मां बनने के बाद अभिनेत्री ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और इस समय वह परिवार को पूरा समय दे रही हैं। इससे पहले वह साउथ की फिल्म आचार्य को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म में काजल अग्रवाल के शूट किए हुए हिस्से को हटाने की वजह से मेकर्स को करीब 7.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।