फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर राम कपूर पर मंडरा रहा जेल जाने का खतरा, जानिए क्या है मामला

Thu, 19 Oct 2017 08:48 AM IST
Team Digital
विज्ञापन
ram_kapoor
विज्ञापन
छोटे पर्दे के बड़े चेहरे राम कपूर एक मुश्किल मे फंसते नजर आ रहे हैं। राम कपूर पर एक कंपनी ने पैसों के लेन-देन को लेकर FIR दर्ज करवाया है। वित्तीय अनियमितताओं के इन गंभीर आरोपों के बाद अभिनेता राम कपूर ने किसी भी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामला लोन के रुपयों से जुड़ा है। राम कपूर पर आरोप है कि उन्होंने अगस्त महीने में मावी बिजनस वेंचर्स एलएलपी नाम की कंपनी से 35 लाख रुपए लिए थे, लेकिन उसे चुकाया नहीं है। कंपनी एक्सपोर्ट का बिजनेस करती है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राम कपूर ने अपने अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड के बकाए पैसों को सेटल करने के लिए कंपनी से पैसा लिया था। जिसके बाद मई में ही एक लीगल सर्विसेज कंपनी ने राम कपूर को लीगल नोटिस भेजकर बकाया पैसा चुकाने की मांग की थी।

इस मामले में राम कपूर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि अभिनेता राम कपूर भारतीय टेलीविजन का बड़ा चेहरा हैं। एकता कपूर के टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने उनके करियर ग्राफ को बढ़ाने का काम किया। इसके अलावा वो कुछ फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें