टेलीविजन धारावाहिक 'एफ.आई.आर' में अपने चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से प्रसिद्धि हासिल करने वाली कविता कौशिक एक और हास्य धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
खबरों के अनुसार 'तोता और मैना' नाम का यह धारावाहिक 'सब टीवी' चैनल पर प्रसारित होगा। 'एफ. आई. आर' का प्रसारण भी इसी चैनल पर हो रहा है।
कविता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "दोस्तों, आप सब मुझे पूरी तरह से नए, ताजा, मजेदार और प्यारी भूमिका में देखेंगे।"
उन्होंने लिखा, आप चुलबुली और मस्तीखोर मैना को देखने के लिए तैयार रहिए।
पिछले दस सालों से टीवी जगत का हिस्सा रही कविता ने 'एफ. आई. आर' में अपने हास्य किरदार के लिए प्रशंसा और कई पुरस्कार हासिल किए।