फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kavita Kaushik: एफआईआर के 'गोलू' की मदद करेंगी चंद्रमुखी चौटाला, क्राउड फंडिंग कर जुटाया पैसा

Tue, 03 Jan 2023 04:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एफआईआर की चंद्रमुखा चौटाला यानी कविता कौशिक ने ईश्वर के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत की है। जिसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर जानकारी साझा की है और लोगों से मदद करने की अपील की है। 
 
विज्ञापन
Kavita Kaushik-Ishwar Thakur - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफआईआर के कलाकार ईश्वर ठाकुर बीते काफी लंबे वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अपने हालातों के कारण उनकी खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। ईश्वर ठाकुर की हालत के बारे में पता चलते के बाद से उनके कई फैंस और सह कलाकार ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके साथ ही एफआईआर की चंद्रमुखा चौटाला यानी कविता कौशिक ने ईश्वर के लिए क्राउडफंडिंग की शुरुआत की है।
विज्ञापन

Ishwar Thakur - फोटो : social media
ईश्वर को रिसीव हो रहे पैसे
आपको बता दें कि ईश्वर ठाकुर को देशभर से लोगों की मदद हासिल हो रही है। देशभर से लोग उन्हें मदद भेज रहे हैं। ईश्वर ने बताया कि उन्हें गूगल पे और पेटीएम पर कभी 20 रुपये तो कभी 10 रुपये , साथ ही कभी 50 रुपये  रिसीव हो रहे हैं। इस तरह से उनके पास करीब 20 हजार रुपये जमा हो गए हैं। उन्होंने लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। 

Aishwarya Rai: बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर चलने पर फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- लगता है पैरों में...

Kavita Kaushik - फोटो : social media
कविता कौशिक ने बढ़ाया मदद का हाथ
वहीं, मदद के लिए कविता कौशिक ने भी हाथ आगे बढ़ाया है। कविता कौशिक ईश्वर ठाकुर के साथ एफआईआर में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कविता ने कहा कि वह ईश्वर को एफआईआर के समय से जानती हैं। उन्होंने बताया कि ईश्वर जी को टीम में इसलिए लिया था क्योंकि वो एक डिस्टर्ब्ड फाइनेंसियल कंडीशन और डिस्टर्ब्ड फैमिली से आते थे। कविता ने आगे कहा कि उनके भाई मेंटली स्टेबल नहीं है और फाइनेंशियली भी काफी कमजोर हैं। जिसके कारण पूरी टीम की कोशिश होती थी कि उनको रोज शूटिंग का मौका मिले। इसलिए उन्हें एफआईआर में कॉन्स्टेबल गोलू का किरदार दिया गया था। उन्होंने बताया कि ईश्वर थोड़े से स्लो हैं, कई बार वो डायलॉग भी नहीं बोल पाते थे, लेकिन उनके हिसाब से उस रोल को बनाया गया था। जिसका पूरा क्रेडिट हमारे डायरेक्टर को जाता है। 

The Challenge: फिल्म 'द चैलेंज' का ट्रेलर रिलीज, अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर में मिलेगा जबरदस्त मजा

Kavita Kaushik - फोटो : social media
लॉकडाउन को दौरान भी की थी मदद
कविता ने आगे बात करते हुए कहा कि ईश्वर के हालातों के बारे में सभी जानते हैं।  एफआईआर के दौरान भी बहुत लोग उनकी मदद किया करते थे। हालांकि सीरियल को बंद हुए 7 से 8 साल हो चुके हैं, जिसके कारण वह टच में नहीं है। लॉकडाउन के समय भी ईश्वर का कॉल कविता के पास गया था। उस दौरान भी उन्होंने ईश्वर की मदद की थी।
 
Sara Ali Khan: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- चेहरा तो दिखाओ
विज्ञापन

Kavita Kaushik - फोटो : social media
की क्राउड फंडिंग की शुरुआत
कविता ने बताया कि उन्हें न्यूज के जरिए दोबारा से ईश्वर के हालातों के बारे में पता चला, कि उन्हें बेसिक चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं। जिसके बाद उन्होंने दोबारा से टीम से बात की है। कविता ने कहा कि मुझे उनकी हालत देखकर लगता है कि हम चाहे उनकी कितनी ही पर्सनली मदद कर दें, इससे पूरा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि वैसे मैंने जेडी मजेठिया, बिनायफर कोहली की मदद से ईश्वर के लिए अभी तक 50 हजार रुपये जमा कर उन्हें दिए हैं। इसलिए मैंने क्राउडफंडिंग की शुरुआत की है। ताकि ईश्वर की बेसिक जरूरतें पूरी की जा सके। जिसको लेकर फिलहाल प्रयास चल रहा है।  उन्होंने कहा कि वह ईश्वर की पर्सनली मदद करना चाहती हैं ताकि भविष्य में सेफ्टी के लिए कुछ पैसे जमा कर सकें। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसके संबंध में जानकारी दी है। जिससे लोग चाहें तो मदद कर सकते हैं, मेरा टारगेट यही है कि मैं ज्यादा से ज्यादा अमाउंट जुटा सकूं और उनकी मेडिकल की जरूरत क्लीयर हो जाए। साथ ही बेसिक जरूरतें भी लंबे समय तक पूरी हो जाएं। 

हॉट ब्लैक में दिखा मलाइका का सिजलिंग अवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें