रियलिटी शो को देखने का तजुर्बा बदलेगा
शो 'द 50' के बारे में बात करते हुए फराह खान ने एएनआई से कहा 'भारत में रियलिटी शो वर्षों से एक खास पैटर्न पर चल रहे हैं। 'द 50' उस पैटर्न को बदलने आ रहा है। इसका पैमाना काफी बड़ा है, इसमें लोगों की संख्या भी बहुत है। काम के दबाव की वजह से आराम करने की कोई गुंजाइश नहीं है। यही बात इसे रोमांचक बनाती है। यह हैरतअंगेज है। इसमें शुरू से आखिर तक एक जबरदस्त सफर है। लगभग हर तरह के रियलिटी फॉर्मेट को देखने और जज करने के बाद, मुझे सच में लगता है कि 'द 50' रियलिटी शो को देखने का दर्शकों का तरीका बदल देगा।'
प्रोमो में क्या है?
मेकर्स ने एक प्रोमो के जरिए 'द 50' की झलक दिखाई है। जिसकी शुरुआत फराह खान के एक बड़े ऐड की ओर देखने से होती है। इस पर लिखा है, 'बदलने वाली है रियलिटी शो की रियलिटी।' इस क्लिप में, वह मजाकिया अंदाज में सवाल करती हैं कि उन्हें भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो कहे जाने वाले शो के लिए क्यों नहीं बुलाया गया। इसके बाद मजाकिया बातचीत होती है। प्रोमो में फराह खान अपने बेबाक अंदाज में 'द 50' और उसके होस्ट, द लायन पर रिएक्ट करती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Ikkis Cast: अगस्त्य नंदा से लेकर धर्मेंद्र तक, जानें 'इक्कीस' में किस कलाकार ने निभाया कौन सा किरदार
50 कंटेस्टेंट होंगे शामिल
'द 50' का प्रीमियर 1 फरवरी को होगा, यह जियोहॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें टोटल 50 कंटेस्टेंट होंगे। इसमें टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें शिव ठाकरे, अंशुला कपूर, धन श्री वर्मा, अंकिता लोखंडे, उर्फी जावेद, तान्या मित्तल, निक्की तंबोली, प्रतीक सहजपाल और फैजू नजर आ सकते हैं।