फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mc Stan: क्या एमसी स्टैन सच में पहनते हैं हीरे वाली चेन? फराह खान ने उठा दिया राज से पर्दा

Thu, 16 Feb 2023 01:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस शो के खत्म होने के बाद हाल ही में फराह खान ने सीजन 16 के घर के सदस्यों को पार्टी दी थी। उनकी इस पार्टी में अब्दु रोजिक, साजिद खान, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, निमृत, शालीन और एमसी स्टैन शामिल हुए थे।
विज्ञापन
एमसी स्टैन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर रैपर एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विजेता बन चुके हैं। शो के फिनाले में शिव ठाकरे को मात देकर उन्होंने ट्राफी अपने नाम की। रैपर ने 19 हफ्तों तक दर्शकों को घर में रहकर खूब मनोरंजन किया। शो में अक्सर स्टैन महंगे कपड़े, जूते और हीरे वाली चेन पहने नजर आते थे। उन्हें देखकर लोगों के मन में यही सवाल उठता था कि क्या वह सच में असली हीरे की चेन पहनते हैं? अब इस राज से फिल्म डायरेक्टर और कोरियग्राफर फराह खान ने पर्दा उठा दिया है। 

यह भी पढ़ें- Pawan Kalyan Ex-Wife: इस बीमारी से जूझ रहीं साउथ पवन कल्याण की पूर्व पत्नी, बोलीं- उम्मीद है...

दरअसल, बिग बॉस शो के खत्म होने के बाद हाल ही में फराह खान ने सीजन 16 के घर के सदस्यों को पार्टी दी थी। उनकी इस पार्टी में अब्दु रोजिक, साजिद खान, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, निमृत, शालीन और एमसी स्टैन शामिल हुए थे। सभी कंटेस्टेंट्स के साथ फराह ने फोटोज भी शेयर की थीं। इसी कड़ी में उन्होंने एमसी स्टैन की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि स्टैन जो चेन पहनता है वो बिलकुल असली है। फोटो शेयर करते हुए फराह ने लिखा, “मैंने चेक किया है, डायमंड्स असली हैं बिल्कुल एमसी स्टैन की तरह।” 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Piyush Mishra: अभय देओल और अनुराग कश्यप के विवाद पर पीयूष मिश्रा ने दिया बयान, बोले- हर किसी के साथ संबंध..

बहरहाल, बिग बॉस 16 का विनर बनने पर एमसी स्टैन को ट्रॉफी के साथ और भी चीजें मिली है। उन्हें 31 लाख 80 हजार रुपये का कैश प्राइज और एक हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस कार भी दी गई है। बता दें कि बिग बॉस के फिनाले में पांच कंटेस्टेंट्स शिव, स्टैन, प्रियंका, अर्चना और शालीन जगह बनाने में कामयाब रहे थे। इसके बाद शालीन और अर्चना घर से एलिमिनेट हो गए थे। वहीं, प्रियंका टॉप तीन तक अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं, लेकिन वह यह मुकाबला जीत नहीं सकी थीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें