फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान अपने दोस्त के कहने पर बेझिझक काम करती हैं

Sun, 06 Mar 2016 07:05 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • यह पहला मौका है जब फराह ने विशाल की किसी फिल्म में डांस कोरियोग्राफ किया है।
  • फिल्म रंगून के लिए फराह ने किया है डांस कोरियोग्राफ।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां सीरियलों में सास बहू के ड्रामे चल रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में अलग परेशानी चल रही हैं। फिल्म निर्देशक बनने के बाद फराह खान बेहद चुनिंदा फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर रही हैं। अक्सर सलमान और शाहरुख खान के लिए कोरियोग्राफी करने वाली फराह ने अब निर्देशक विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म के लिए एक डांस का निर्देशन किया है।
विज्ञापन


विशाल की पीरियड फिल्म रंगून की इन दिनों मुंबई में जोर-शोर से शूटिंग चल रही है। फिल्म में सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

विशाल और फराह के सिनेमा को देखने का नजरिया बहुत अलग-अलग है। यह पहला मौका है जब फराह ने विशाल की किसी फिल्म में डांस कोरियोग्राफ किया है। सूत्रों के अनुसार यह विशाल की फिल्म का आइटम डांस होगा, जिसे अभिनेत्री श्रीस्वरा पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन


श्रीस्वरा भाग मिल्खा भाग में मिल्खा की पत्नी के रोल में थीं। वह डी-डे, सिंघम रिटर्न्स और गुड्डू रंगीला में भी आ चुकी हैं। लखनऊ में पली-बढ़ी श्रीस्वरा का बॉलीवुड में यह पहला आइटम डांस है। बुधवार को इसकी शूटिंग फिल्म सिटी में हुई। 1940 के दशक की प्रेम कहानी वाली इस फिल्म का यह डांस भी उस दौर के क्लब और कैफे दिखाएगा। यह आइटम नंबर एक रोमांटिक गीत पर है, जिसे खुद विशाल ने कंपोज किया है। इसके बोल हैः एक दूनी दो...!
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें