संजय दत्त, डॉ. संकेत भोसले
डॉ.संकेत भोसले दूसरे संजय दत्त के नाम से जाने जाते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में वह संजय दत्त की इतनी अच्छी मिमिक्री करते हैं कि दर्शक देख कर दंग रह जाते हैं। यूट्यूब पर भी उनके वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। वैसे तो संकेत काफी लोगों की मिमिक्री बड़े शानदार तरीके से करते हैं, लेकिन उन्हें खुद भी सबसे ज्यादा मजा संजय दत्त की मिमिक्री करने में ही आता है।
हाल ही में उनकी मुलाकात संजय दत्त से हुई और ये याद उन्होंने कैमरे में कैद कर ली। संकेत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर संजय दत्त के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक तस्वीर पोस्ट करते हुए संकेत ने लिखा कि संजय दत्त ने उन्हें अपना बेटा कहा। 'संजय दत्त ने कहा, मेरा बेटा है तू और मुझे गले लगाया'।
वहीं उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह संजय के सामने उन्हीं की मिमिक्री कर रहे हैं। संकेत की जबरदस्त मिमिक्री देख संजय भी मुस्कुराने लगे। इस वीडियो में उनके साथ शेखर सुमन और उनके बेटे अध्यन सुमन भी है। शेखर संजय दत्त के साथ भूमि फिल्म में जल्द दिखेंगे।